FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो हैं टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे सबसे अमीर खिलाड़ी, इस स्थान पर हैं मेसी

Hanuman | Friday, 12 Jun 2026 02:43:06 PM
FIFA World Cup 2026: Ronaldo is the richest player participating in the tournament; here is where Messi stands

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में शुरू हो चुका है। इसमें पहली बार 48 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी। फीफा वर्ल्ड कप में इस बार पहली बार बिलेनियर खिलाड़ी अपने खेल का जलवा दिखाते नजर आएंगे।

फोर्ब्स की ओर से फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाले सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे सबसे अमीर खिलाड़ी पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। वहीं अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इस दोनों दिग्गजों की नेटवर्थ $1 बिलियन (करीब ₹9,530 करोड़) से अधिक है।

41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पिछले एक साल में अनुमानित कमाई $300 मिलियन (करीब ₹2858.25 करोड़) रही है। वहीं अर्जेटीना को पिछला वर्ल्ड कप जिताने वाले लियोनेल मेसी पिछले 12 महीनों में $140 मिलियन (करीब ₹1333.78 करोड़) की कमाई कर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे हैं।

PC:  jagran, espn, sports.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.