Nandini Sharma ने डेब्यू मैच में हासिल कर ली ये बड़ी उपलब्धि

Hanuman | Friday, 29 May 2026 02:41:35 PM
Nandini Sharma achieved this major milestone in her debut match

खेल डेस्क। जेमिमा रोड्रिग्स (69) और यास्तिका भाटिया (54) की अर्धशतकीय पारियों के बाद नंदिनी शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड महिला टीम को पहले टी20 मुकाबले में 38 रन से शिकस्त दी।

पहले बल्लेबाज के लिए उरती टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर केवल 150 रन ही बना सकी। नंदिनी शर्मा ने अपने पहले ही टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। नंदिनी ने करीब 16 साल पुराने ऐति​हासिक कीर्तिमान की बराबरी भी कर ली है।

इस मैच में नंदिनी शर्मा अपने इंटरनेशनल डेब्यू मैच चार ओवर की गेंदबाजी में 34 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जो इस मैच में किसी भी भारतीय गेंदबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इससे पहले साल 2010 में इंग्लैंड के ही खिलाफ टी20 डेब्यू में डेब्यू करते हुए सोनिया दबीर ने 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.