- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा विश्व कप 11 जून से शुरू होने वाला है। प्रशंसकों को इस टूर्नामेंट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। दुनिया के कई दिग्गज इस टूर्नामेंट में इस बार आखिरी बार खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
इसमें पांच-पांच विश्व कप खेल चुके अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, क्रोएशिया लुका मोड्रिक का नाम शामिल है। 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो दशक से अधिक समय पहले 2003 में राष्ट्रीय टीम की ओर से पहला मैच खेला था। वह पूर्तगाल के लिए सबसे अधिक गोल (143) के साथ दुनिया में सबसे ऊपर हैं। 2006 फीफा विश्व से अब तब वह व्यक्तिगत तौर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि वह अपनी टीम को यही एकमात्र बड़ा खिताब नहीं दिला सके हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब पुर्तगाल को विश्व चैम्पियन बनवाकर संन्यास लेना चाहेंगे।
इस लक्ष्य से मैदान उतेंरगे मेसी
वही 2022 विश्व कप में अर्जेंटीना को खिताब दिलाने वाले महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस बार 38 वर्ष की आयु में अर्जेंटीना को फिर से चैम्पियन बनवाने के लक्ष्य से मैदान में उतरेंगे। उनकी गिनती फुटबॉलर के महान खिलाड़ियों में होती है।
मोड्रिक भी 40 साल की उम्र के करीब पहुंच चुके हैं
क्रोएशिया के मिडफील्ड के दिग्गज और बैलन डी ओर विजेता मोड्रिक भी इस विश्व तक 40 साल की उम्र के करीब पहुंच चुके हैं। अधिक उम्र के कारण ये उनका आखिरी विश्व कप साबित हो सकता है। मोड्रिक की कप्तानी में क्रोएशिया 2018 के विश्व कप में फाइनल तक सफर तय किया था।
PC: goal, sports.ndtv, edition.cnn
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें