IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की हार के बाद रोने लगी काव्य मारन, फिर सूर्यवंशी के लिए किया ऐसा, वीडिया हुआ वायरल

Hanuman | Thursday, 28 May 2026 02:59:15 PM
IPL 2026: Kavya Maran Breaks Down in Tears After Sunrisers Hyderabad's Defeat

खेल डेस्क। काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 खिताब जीतने का सपना टूट गया है। उसे बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है।   सनराइजर्स हैदराबाद के इस हार के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन रोने लगीं। उनका एक क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैमरा से मुंह छिपाते हुए अपने आंसू पोंछती नजर आ रही है।

हालांकि इस दौरान  काव्या मारन ने राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए कुछ ऐसा किया, जिससे प्रशंसकों का दिल खुश हो गया। काव्या मारन ने आंखों में आंसू लिए ही वैभव की तूफानी पारी के लिए तालियां बजाई , जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

एक दूसरे वीडियो में वह मैच के बाद वैभव से हैंडशेक कर उन्हें बधाई देती हुईं नजर आ रही हैं। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएच के खिलाफ 29 गेंदों पर वैभव की 97 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स ने एसआरच को 47 रन से मात दी और इस हार के साथ हैदराबाद का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हुआ।

वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर बना डाले 97 रन
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 12 छक्के और 5 चौकों की मदद से 97 रन बनाए। इस पारी के दौरान वैभव ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल  का रिकॉर्ड  ध्वस्त किया। वह अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स (65) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिस गेल ने इससे पहले 2012 आईपीएल सीजन में 59 छक्के लगाए थे।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 




 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.