Vaibhav Suryavanshi को जल्द मिलेगी भारतीय टीम में जगह? कप्तान सूर्यकुमार ने बोल दी है ये बात

Hanuman | Thursday, 28 May 2026 04:15:40 PM
Will Vaibhav Suryavanshi soon secure a spot in the Indian team? Captain Suryakumar has made this statement

खेल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद के खिलाफ 97 रन पारी खेल दिग्गजों को अपना कायल बना लिया है। वैभव ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को खुश कर दिया है। जल्द ही उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।

भारतीय टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स पर वैभव सूर्यवंशी के लिए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि हिम्मत मत हारो दोस्त, क्या जबरदस्त पारी थी, तुमने तो सबकी सांसें ही थाम दीं। तुम तो एक उभरते हुए सितारे हो।

सूर्या के इस पोस्ट के बाद वैभव सूर्यवंशी के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू की चर्चा तेज होने लगी हैं। हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने 29 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। इनकी इस पारी से राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को हराकर खिताब की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.