Gold-Silver Prices: फिर से आ गई है सोने-चांदी कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव

Hanuman | Monday, 01 Jun 2026 02:16:02 PM
Gold-Silver Prices: Gold and silver prices have dropped once again, latest rates

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट आई है। जून माह के पहले दिन इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 864 रुपए की गिरावट आई है।

इससे ये दस ग्राम सोना 1.56 लाख रुपए की कीमत पर पहुंच चुका है। वहीं आज एक किलो चांदी की कीमत में 450 रुपए की गिरावट आई है। इससे चांदी की कीमत घटकर अब 2.63 लाख रुपए प्रतिकिलो ग्राम हो चुकी है। आपको बात दें कि सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी नजर आई थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है।

31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख और ऑलटाइम हाई 29 जनवरी 2026 को 1.76 लाख रुपए प्रति दस ग्राम थी। इस प्रकार सोना अपने उच्चतम स्तर से 20 हजार सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत 3.86 लाख से घटकर 2.63 लाख तक पर आ गई है।

PC: cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.