- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आंधी, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां के कारण राजस्थान में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। लोगों को भी अभी ये राहत मिलती रहेगी। इस प्रकार के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उससे सटे क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। वहीं उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में बारिश और आंधी की गतिविधियों में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी जयपुर, दौसा, टोंक, अजमेर, बूंदी, कोटा, भरतपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखने को मिल सकती है।
प्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर, अजमेर, जयपुर, टोंक, बूंदी तथा आसपास के कई जिलों में लोगों को लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें