Donald Trump ने इस बात के लिए नेतन्याहू को लगा दी फटकार, कहा- अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते…

Hanuman | Tuesday, 02 Jun 2026 12:51:07 PM
Donald Trump rebuked Netanyahu for this

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ समझौता करने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। हालांकि ये समझौता अभी तक नहीं हो सका है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप के फोन कॉल पर लेबनान पर हमले को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जमकर फटकार लगाई है। खबरों के अनुसार, इजरायल के लेबनान पर बढ़ते हमलों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कॉल कर नेतन्याहू को 'पागल' तक कह दिया। उन्होंने बोल दिया कि अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते, मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं, अब हर कोई तुमसे नफरत करता है, इस वजह से हर कोई इजराइल से नफरत करता है। ईरान द्वारा लेबनान पर इजरायल की बढ़ती कार्रवाई को लेकर अमेरिका के साथ शांति समझौते पर बातचीत को छोड़ने की धमकी देने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू जमकर फटकार लगाई है।

खबरों के अनुसार, तेहरान की बातचीत करने वाली टीम लेबनान पर हमलों के कारण अमेरिका के साथ मीडिएटर के जरिए मैसेज का लेन-देन रोक रही है। हालांकि, ट्रंप ने बातचीत जारी रहने की बात कही।

नेतन्याहू के लेबनान को लेकर सुर नरम पड़े
दूसरी और डोनाल्ड ट्रंप की फटकार के बाद बेंजामिन नेतन्याहू के लेबनान को लेकर सुर नरम पड़ गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने सैनिकों को वापस बुला लिया।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने जानकारी दी कि उन्होंने इजरायल के नेतन्याहू को बेरूत पर हमले को रोकने के लिए मना लिया है, जिसके बाद इजरायली नेता ने अपने सैनिकों को वापस बुला लिया।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.