ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच Donald Trump ने सभी को चौंकाया, अचानक घटा दिया टैरिफ

Hanuman | Tuesday, 02 Jun 2026 12:30:34 PM
Donald Trump stunned everyone by suddenly lowering tariffs amidst the ongoing conflict with Iran

इंटरनेट  डेस्क। ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बहुत सारे कृषि और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट पर टैरिफ में 10 प्रतिशत की कटौती का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से  इन चीजों पर अगले साल के अंत तक टैरिफ रेट 25% से घटकर 15% रह जाएगा। इससे कंबाइन, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरणों जैसी कृषि मशीनों पर टैरिफ मौजूदा 25 प्रतिशत से घटकर 15 प्रतिशत रह जाएगा। 

रिपब्लिकन एडमिनिस्ट्रेशन ने इस संबंध में जानकारी दी है। एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि इस कटौती का मकसद उत्पादकों के लिए लागत को कम करना और साथ ही अमेरिका के कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना है। डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से उन औद्योगिक उपकरणों का दायरा भी बढ़ गया है, जो 15% की कम टैरिफ रेट के लिए एलिजिबल हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से यूएस व्यापार समझौतों के दायरे में आने वाले देशों से आयात की जाने वाली मोबाइल इंडस्ट्रियल मशीनरी पर अब कम शुल्क देना होगा।

PC: aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.