- SHARE
-
खेल डेस्क। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दी दर्ज करवाया। हरमनप्रीत ने 36 रन की पारी के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
हरमनप्रीत कौर अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। पिछले आठ साल से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मिताली राज के ही नाम था। हरमनप्रीत कौर ने अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 34 पारियों में 762 रन बना लिए हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान . मिताली राज ने अपने वर्ल्ड कप कॅरियर में 23 पारियों में 726 रन बनाए थे। इस मामले में तीसरे स्थान पर सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना हैं, जो अब तक 26 पारियों में 592 रन बना चुकी हैं। हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच अब इस मामले में जंग देखने को मिल सकती है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें