IND vs ENG:  केएल राहुल ने तोड़ा सुनील गावस्कर सहित इन दिग्गजों का रिकॉर्ड, ये उपलब्धियां भी दर्ज करवाई अपने नाम

Hanuman | Tuesday, 24 Jun 2025 08:19:01 AM
IND vs ENG: KL Rahul broke the records of these legends including Sunil Gavaskar, also registered these achievements in his name

खेल डेस्क। केएल राहुल (137) और ऋषभ पंत (118) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने हेडिंग्ले टेस्ट की दूसरी पारी में 364 रन बनाकर इंग्लैंड को जीतने  के लिए 371 रन का मजबूत लक्ष्य दिया है। इस शतकीय पारी के दम पर केएल राहुल ने अपने नाम एक बड़ा भारतीय रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इंग्लैंड में केएल राहुल के नाम अबतक कुल तीन टेस्ट शतक दर्ज हो चुके हैं।

इसके साथ वह यहां पर बतौर ओपनर सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में केएल राहुल ने पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, विजय मर्चेंट, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। इन सभी बल्लेबाज ने बतौर ओपनर इंग्लैंड में दो-दो शतक लगाए हैं। केएल राहुल का ये नौवां शतक है।

वहीं केएल राहुल ने सेना देशों में बतौर ओपनर पांचवा शतक है। इसके साथ ही वह टीम इंडिया की ओर से सेना देशों में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। इस मामले में पहले स्थान पर सुनील गावस्कर हैं। सुनील गावस्कर ने सेना देशों के खिलाफ बतौर ओपनर आठ शतक लगाए  हैं।  वीनू मांकड़, रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग तीन-तीन बार ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
वही केएल राहुल सेना देशों में सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले एशियाई ओपनर के तौर पर दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सईद अनवर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पाकिस्तानी क्रिकेटर अनवर ने सेना देशों में बतौर ओपनर टेस्ट में कुल 4 शतक लगाए थे। सेना देशों में सर्वाधिक शतक लागने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 17 शतक लगाए हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.