सैतामा जापान। इंडियन एसेस ने आज यहां मेजबान जापान वॉरियर्स पर 30-17 की आसान जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
भारतीय टीम की क्रिस्टीन फ्लिपकेन्स ने महिला एकल में कुरूमी नाकरा को हराया। मिश्रित युगल में का फैसला शूटआउट से हुआ जिसमें पावर प्वाइंट भी शामिल था। सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने इसमें येलेना यांकोविच और जीन जुलियन रोजर को 6-5 से पराजित किया।
आस्ट्रेलियाई मार्क फिलिपोसिस ने लीजेंड एकल में रूसी मरात साफिन को 6-3 से शिकस्त दी जबकि पुरुष युगल में फेलिसियानो लोपेज और इवान डोडिग की जोड़ी ने जीन जुलियन रोजर और फर्नांडो वर्डास्को को आसानी से 6-2 से हराया।
पुरुष एकल में स्पेन के दो खिलाड़ी आमने सामने थे। इनमें से फेलिसियानो लोपेज ने फर्नांडो वर्डास्को को 6-5 से पराजित किया।