विंबलडन चैम्पियन बनने पर Jannik Sinner को मिली है इतनी मोटी राशि, कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश 

Hanuman | Monday, 14 Jul 2025 08:50:31 AM
Jannik Sinner has received such a huge amount for becoming the Wimbledon champion, you will be shocked to know his total assets

इंटरनेट डेस्क। विश्व नंबर 1 इटली के जानिक सिनर ने कार्लोस अल्कराज को शिकस्त देकर विंबलडन 2025 का खिताब अपने नाम किया। जानिक सिनर दुनिया के दूसरे नम्बर के खिलाड़ी अल्कराज को तीन घंटे और चार मिनट के रोमांचक मुकाबले में 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से शिकस्त देकर पहली बार  विंबलडन अपने नाम किया। जानिक सिनर इससे पहले 2024 यूएस ओपन और 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुके हैं। 

विंबलडन 2025 का खिताब जीतने के लिए जानिक सिनर को मोटी राशि मिली है। उन्हें तीन मिलियन पाउंड यानी  34 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनाम राशि मिली है। आज हम आपको  विंबलडन का खिताब जीतने वाले पहले इटली के खिलाड़ी सिनर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

नेट वर्थ लगभग $30 मिलियन  है
खबरों के अनुसार, जानिक सिनर की नेट वर्थ लगभग $30 मिलियन (लगभग ₹250 करोड़) के करीब हैं। उनके कमाई का प्रमुख माध्यम टेनिस कम्रियर और स्पॉन्सरशिप डील हैं। फोब्र्स की 2024 में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस खिलाडिय़ों की लिस्ट में उनका स्थान पांचवां है। 

मोनाको के मोंटे कार्लो में रहते हैं सिनर
इटली के इस खिलाड़ी को महंगी गाडिय़ों का बेहद शौक हैं। सिनर अल्फा रोमियो गुलिया के ब्रांड एंबेसडर है। दुनिया के नम्बर वन टेनिस खिलाड़ी सिनर के पास स्टेलवियो क्यू4  भी है। उन्हें लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद है। इटली के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सिनर भी मोनाको के मोंटे कार्लो में रहते हैं। बताया जाता है कि सिनर शहर के एक पॉश अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.