नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्म्द कैफ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड विधान सभा चुनावों में मिली शानदार जीत पर बधाई दी थी जिसका जवाब देते हुए मोदी ने उन्हें शुक्रिया कहा है।
भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश के ही रहने वाले कैफ ने मोदी तथा उनकी पार्टी को बधाई दी थी। प्रधानमंत्री ने कैफ की बधाई का जवाब देते हुए ट्विटर पर अपने संदेश में कहा, आपका बहुत बहुत धन्यवाद। चुनावों में जनता का अपार समर्थन वाकई ऐतिहासिक है।
उल्लेखनीय है कि 36 वर्षीय कैफ ने उत्तर प्रदेश के 2014 के चुनावों में फूलपुर से कांग्रेस सीट पर चुनाव लड़ा था। वह 2015 में प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बने थे।