ODI World Cup 2027: किन आठ टीमों को मिलेगा सीधा प्रवेश, आईसीसी ने बता दी है ये बात

Hanuman | Wednesday, 08 Apr 2026 02:52:57 PM
ODI World Cup 2027 : Which Eight Teams Will Get Direct Entry? The ICC Has Revealed the Details

खेल डेस्क। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप क्रिकेट में 14 टीमें खिताब के लिए जंग करती नजर जाएंगी। यानी टूर्नामेंट में चार टीमों में इजाफा होने वाला है। गत कई साल से 10 ​ही टीमें विश्व कप खेल रही हैं। साल 2003 में जिस फॉर्मेट पर विश्व कप खेला गया था, उसकी अगले साल वापसी होने जा रही है। इसमें सुपर 6 चरण भी आयोजित होगा।

अक्टूबर से लेकर नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में विश्व कप के मैचों का आयोजन होगा। आईसीसी की वनडे रैंकिंग जो शीर्ष आठ टीमों की टूर्नामेंट में सीधी एंट्री होगी। विश्व कप 2027 में किन आठ टीमों की जगह तय होगी, इसके लिए आईसीसी ने कट-ऑफ डेट 31 मार्च 2027 रखी है।

इस दिन शाम को जो टीमें शीर्ष आठ टीमों में शामिल होंगी, उन्हें टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिल जाएगा। इसी कारण साल 2026 के आखिर और साल 2027 की शुरुआत में जो वनडे मैच और सीरीज खेली जाएंगी, वो काफी अहम हो जाएंगी।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.