T20 World Cup 2026: युवराज सिंह का तूफानी शतक, टूट गया पथुम निसंका का ये रिकॉर्ड

Hanuman | Tuesday, 17 Feb 2026 12:54:12 PM
T20 World Cup 2026: Yuvraj Singh's stormy century breaks Pathum Nissanka's record

खेल डेस्क। युवराज समरा (110) रन की शतकीय पारी के दम पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले में कनाडा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में निर्धारित बीस ओवरों में चार विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

न्यूजीलैंड और कनाडा दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम। न्यूजीलैंड अगर जीतने में सफल रहती है तो सुपर आठ में पहुंच जाएगी। कनाडा की ओर से युवराज समरा ने 65 गेंदों पर 110 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए।

युवराज समरा ने अपनी इस पारी के दम पर श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका का टी20 विश्व कप के संस्करण में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पथुम निसंका ने टूर्नामेंट के 30वें मैच में कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद100 की तूफानी शतकीय पारी खेली थी। इस पारी के दम पर श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर सुपर आठ में प्रवेश किया।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.