T20 World Cup: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही श्रीलंकाई टीम में कर दिया गया है बड़ा बदलाव

Hanuman | Tuesday, 03 Feb 2026 09:42:02 AM
T20 World Cup: A major change has been made to the Sri Lankan team even before the tournament has started

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले 15 सदस्यीय श्रीलंकाई टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। श्रीलंका ने अपनी विश्व कप टीम से आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी धनंजय डी सिल्वा को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। धनंजय डी सिल्वा के स्थान पर टीम में कामिंदु मेंडिस को शामिल किया है।

वहीं 23 साल के बैटर पवन रत्नायके को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन को इस टीम में जगह नहीं मिली। धनंजय इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। इसी कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है। उनके बाहर होने से से अब शुरुआती प्लेइंग इलेवन में लेफ्ट-आर्म-स्पिन ऑलराउंडर दुनिथ वेललागे को खेलने का मौका मिल सकता है।

ये है श्रीलंका के ग्रुप मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम

सह-मेजबान श्रीलंका को 20 टीमों वाले इस टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप बीमें रखा गया है। श्रीलंका को ग्रुप के सभी चार मैच घर पर खेलने हैं। श्रीलंका कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयरलैंड (8 फरवरी) और जिम्बाब्वे (19 फरवरी) से और पल्लेकेले में ओमान (12 फरवरी) और ऑस्ट्रेलिया (16 फरवरी) से मुकाबला करेगा।

टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है
 दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षाना, दुष्मंता चमीरा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना और ईशान मलिंगा।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.