T20 World Cup से बाहर हो सकता है ये स्टार क्रिकेटर, कप्तान सूर्यकुमार ने दिए हैं ये संकेत

Hanuman | Friday, 06 Feb 2026 04:48:29 PM
This star cricketer could be ruled out of the T20 World Cup, captain Suryakumar Yadav has given these indications

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में कल से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है। पहले ही दिन टूर्नामेंट में तीन मैच खेले जाएंगे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है।

खबर ये तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। इस बात के संकेत इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। यूएसए के खिलाफ के खिलाफ मुकाबले के पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हर्षित राणा को लेकर कहा कि वह अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उनके खेलने पर संदेह है। हमें शाम तक पता चल जाएगा।

अभ्यास मैच में हुए थे चोटिल
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में हर्षित राणा चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में वॉर्मअप मुकाबले में हर्षित राणा ने एक ओवर की गेंदबाजी की जिसके बाद वह घुटने में दर्द की परेशानी हुई।

इसके बाद उन्हें वापस पवेलियन जाना पड़ा। इस चोट के कारण अब उनके आईसीसी टी20 विश्वकप2026 में खेलने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। कप्तान सूर्यकुमार के बयान से हर्षित का टूर्नामेंट से से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसा होता है तो ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका होगा।

PC: sports.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.