- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब यूके-मॉरीशस डील को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने हिंद महासागर में स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए इस समझौते पर एक कड़ी चेतावनी भी जारी की है।
खबरों के अनुसार, अब ट्रंप ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को चेतावनी देते हुए बोल दिया कि कहा कि अगर भविष्य में कभी भी ये यूके-मॉरीशस की ये डील टूटी तो अमेरिका अपनी सेना भेजकर उस द्वीप को अपने कब्जे में ले लेगा।
गत माह उन्होंने चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने के ब्रिटेन के फैसले की कड़ी आलोचन की थी। उन्होंने इसे पूर्ण कमजोरी और बड़ी मूर्खता बताया था। हालांकि, ताजा घटनाक्रम में ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से बोल दिया कि वह अब समझते हैं कि स्टारमर ने जो समझौता किया, वह उनके लिए संभव सबसे अच्छा विकल्प था।
PC: aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें