- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आतंकवाद को समर्थन देना अब पाकिस्तान को ही भारी पड़ रहा है। यहां पर एक बार फिर से बड़ा धमाका हुआ है। खबरों के अनुसार, अब राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबाड़े में बड़ा धमाका हुआ है। इस हमले में 10 लोगों की मौत होने की खबर है।
वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। खबरों के अनुसार, फेडरल कैपिटल के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े से धमाके की खबर मिली है। इसी के तहत फेडरल कैपिटल के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और सीडीए अस्पताल में सरकार की ओर से इमरजेंसी लगा दी गई है।
खबरों के अनुसार, ये पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ है। जुमे की नमाज के दौरान ये हमला किया गया है। हमले के बाद यहां पर हड़कंप मच गया है। पुलिस और रेस्क्यू 1122 द्वारा बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले 11 नवंबर, 2025 को भी इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में एक डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट बिल्डिंग के बाहर सुसाइड धमाका हुआ था।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें