- SHARE
-
खेल डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर रिकॉर्ड जीत दर्ज कर दूसरी बार वुमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता। दिल्ली की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए।
जवाब में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने खिताब जीतने के लिए रिकॉर्डतोड़ रन चेज किया और 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने अर्धशतकीय पारियां खेली। इतना बड़ा टारगेट टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार चेज हुआ है।
वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए 2026 के फाइनल में स्मृति मंधाना केवल 41 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेल अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वह अब वुमेंस प्रीमियर लीग फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर आरसीबी की ही जॉर्जिया वोल हैं, जिन्होंने इस फाइनल में 54 गेंदों में 79 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज था ये रिकॉर्ड
इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में 66 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस की स्टार बल्लेबाज नेट सीवर-ब्रंट इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 के फाइनल में 55 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली थी। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने गुरुरवार को खेले गए फाइनल में 37 गेंदों में 57 रनों की पारी इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर कब्जा किया।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें