- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार सलमान खान का विवादों से नाता रहा है। वह अभी तक कई विवादों का सामना करना चुके हैं। अब बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता पर पान मसाले विज्ञापन मामले में केस दर्ज किया गया है, जिसकी सुनवाई जयपुर जिला उपभोक्ता अदालत में की जा रही है।
खबरों के अनुसार, बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके सलमान खान के लिए जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (जयपुर द्वितीय) के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा ने जमानती वारंट जारी कर आज पेश होने का आदेश दिया है। इस संबंध में आज सलमान खान जयपुर पेशी के लिए आएंगे या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।
खबरों के अनुसार, जयपुर जिला उपभोक्ता अदालत की ओर से पुलिस कमिश्नर को वारंट निष्पादित करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने परिवादी योगेंद्र सिंह की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानती वारंट जारी किया है।
सलमान खान पर लगा है ये आरोप
याचिका में जानकारी दी गई कि 6 जनवरी को आयोग द्वारा राजश्री पान मसाला के प्रचार-विज्ञापन पर लगी अंतरिम रोक के बावजूद ये विज्ञापन जारी हैं, जो आयोग की अवमानना है। राजश्री पान मसाला कंपनी और उसके ब्रांड एंबेसडर सलमान खान पर 'केसर युक्त इलायची' व 'केसर युक्त पान मसाला' के नाम से भ्रामक विज्ञापन करने का आरोप लगाया गया है। आयोग की ओर से 6 जनवरी को इन पर रोक लगा दी थी। वहीं बॉलीवुड अभिनेता सलमान के वकालतनामा और जवाब पर हस्ताक्षरों की एफएसएल जांच के लिए उनका हस्ताक्षर नमूना मांगा गया था। इसके लिए सलामन खान को कोर्ट में पेश होने के लिए 16 जनवरी को वारंट जारी किया गया था।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें