Bollywood: बॉर्डर 3 के अलावा दो और वॉर ड्रामा फिल्मों में देखने को मिलेगा सनी देओल का अभिनय

Hanuman | Thursday, 05 Feb 2026 12:50:33 PM
Bollywood: Besides Border 3, Sunny Deol will be seen acting in two more war drama films

इंटरनेट डेस्क। सनी देओल की वॉर ड्रामा बॉर्डर और बॉर्डर 2 की अपार सफलता के बाद अब बॉर्डर 3 भी बनाई जाएगी। इस बात का ऐलान हो चुका है। फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने पार्ट 3 की भी घोषणा कर दी है। भूषण कुमार, जेपी दत्ता, निधि दत्ता और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित ये फिल्म जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है।

 खबरों के अनुसार, निधि दत्ता ने फिल्म को लेकर कहा कि वह बहुत जल्द फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट बॉर्डर 3 भी लेकर आ रही हैं।  इस दौरान कहा कि वह बहुत जल्द टी-सीरीज के साथ दो और वॉर ड्रामा फिल्में लेकर आएंगी।  सनी देओल भी इनमें नजर आ सकते हैं।

निधि दत्ता ने जानकारी दी कि टीम द्वारा काफी समय से बॉर्डर 3 पर काम  किया जा रहा है। उन्होंने बॉर्डर तीन के जल्द ही बनकर तैयार होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी पहले से ही तैयार है। आपको बता दें कि 23 जनवरी को रिलीज बॉर्डर 2 ने  300 करोड़ रुपए का कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस को फिल्म को लगातार अच्छा बिजनेस मिल रहा है।

PC: movietalkies
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.