Petrol-diesel prices: कम हो गई हैं या बढ़ गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, देख लें नई रेट लिस्ट

Hanuman | Friday, 06 Feb 2026 09:10:56 AM
Petrol-diesel prices: Have the prices of both fuels decreased or increased? Check the new rate list

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी दोनों ईंधनों की कीमतों को जारी कर दिया है। अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले आपको दोनों ईंधनों की कीमतों की नई लिस्ट को देख लेना चाहिए। आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है।

दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होने से लोगों को पुरानी कीमतों में ही इन्हें खरीदना होगा। जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है। वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है।  देश के चार बड़े महानगरों में भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में  पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा।

रुपए में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें

लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45

अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल102.92, डीजल 89.02

हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70

इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88

पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80

सूरत: पेट्रोल 95.00, डीजल 89.00

नासिक: पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50

लोगों को कीमतों में बड़े बदलाव होने का इंतजार

आपको बता दें कि देश के प्रमुख शहरो में आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ था। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। इसके बाद से लोगों को कीमतों में बड़े बदलाव होने का इंतजार है। उनका ये इंतजार कब खत्म होगा, अभी इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

PC: newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.