- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से भारी गिरावट आई है। बीते दो दिन के उछाल के बाद आज अचानक फिर से दोनों कीमती धातुओं में क्रैश देखने को मिला है। खबरों के अनुसार, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई।
खबरों के अनुसार, आज एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव एक झटके में 24,000 रुपए प्रति किलो तक गिर गया। वहीं सोने की कीमत में भी अचानक ही 4500 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई।एमसीएक्स पर बीते कारोबारी दिन 5 मार्च की एक्सपायरी वाली एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,68,850 रुपए पर बंद हुआ था।
आज जब वायदा कारोबार शुरू हुआ तो ये एक झटके में गिरकर 2,44,654 रुपए प्रति किगा पर आ गया। इस प्रकार आज चांदी सीधे 24,196 रुपए तक सस्ती हो गई। आपको बता दें कि 29 जनवरी को चांदी की कीमत 4 लाख रुपए प्रति किलो के पार हो गई थी। कीमत ने 4,20,048 रुपए का नया लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था। इससे लागों की चिंता बढ़ गई थी।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें