WPL: दूसरी बार चैम्पियन बनने पर आरसीबी को मिली है इतने करोड़ रुपए की राशि, जानें किसे क्या मिला

Hanuman | Friday, 06 Feb 2026 09:41:02 AM
WPL: RCB received this much money for becoming champions for the second time; find out who got what.

खेल डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स का लगातार चौथी बार वुमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतने का सपना फाइनल में टूट गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार वुमेंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले आरसीबी ने साल 2024 में भी खिताब अपने नाम किया था।

दिल्ली ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट गंवाकर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बेंगलुरु 19.4 ओवरों में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। खिताब जीतने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मोटी प्राइज मनी मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैम्पियन बनने पर 6 करोड़ रुपए मिले हैं। वही उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स की झोली में 3 करोड़ रुपए मिलेंगे। गुजरात जायंट्स को एलिमिनेटर दिल्ली से हार मिली थी। ऐसे में उसे कोई प्राइज मनी नहीं मिला है।

स्मृति मंधाना को मिली ऑरेंज कैप
वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज (ऑरेंज कैप), सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज (पर्पल कैप) और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 5-5 लाख रुपए की मोटी राशि मिली। वहीं सवार्धिक छक्के लगाने वाली और बेस्ट स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाली वाली खिलाड़ी को भी 5-5 लाख रुपए रुपए दिए गए। स्मृति मंधाना ऑरेंज कैप जीतने में सफल रही। वहीं पर्पल कैप का खिताब सोफी डिवाइन ने जीता। सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए हरमनप्रीत कौर को 5 लाख रुपए की मोटी राशि मिली। वहीं सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का पुरस्कार ग्रेस हैरिस ने अपने नाम किया।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.