- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर से स्टेट हाईवे टोल फ्री किया सकते हैं। भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने आज विधानसभा में प्रदेश के टोल नाकों को एक बीमारी करार देते हुए इन्हें तुरंत बंद करने की मांग उठाई है।
खबरों के अनुसार, बीजेपी विधायक कोली ने विधानसभा में पर्ची के माध्यम से इस मांग का उठाते हुए सीधे तौर पर पूर्ववर्ती अशोक गहलोत कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है। कोली ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से पूरे प्रदेश को टोल मुक्त करने का निवेदन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी वसुंधरा सरकार के समय में स्टेट टोल खत्म कर दिए गए थे। इसके बाद फिर कांग्रेस सरकार आई और उन्होंने दोबारा टोल शुरू कर दिए।
खबरों के अनुसार, भाजपा विधायक कोली ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से इस टोल की बीमारी को केवल वैर विधानसभा क्षेत्र से ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान से खत्म किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार पुरानी नीति अपनाती है, तो प्रदेश की जनता को महंगाई और सफर के दौरान होने वाली परेशानी से बड़ी निजात मिल सकती है।
PC: patrika,livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें