Rajasthan weather update: अब प्रदेश में चार दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, आ गया है नया अपडेट

Hanuman | Friday, 06 Feb 2026 08:08:08 AM
Rajasthan weather update: This is how the weather will be in the state for the next four days

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलने से दिन में ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग की ओर से आगामी 3 से 4 दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस  का इजाफा हो सकता है।

इससे लोगों को ठंड से राहत मिलती रहेगी। हालांकि, सुबह और शाम अभी लोगों को कड़ाके की ठंड का ही सामना करना पड़ेगा। आगामी पूरे हफ्ते राज्य में उत्तरी हवाओं  का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके कारण रात और सुबह के समय ठंड ज़्यादा रहेगी। दिन में धूप निकलने की वजह से धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने से ठंड का प्रभाव कम होगा। गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 2.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राजधानी जयपुर में 12.2 डिग्री, पिलानी में 7.2 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, कोटा में 9.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.2 डिग्री, बाड़मेर में 13.3 डिग्री, जैसलमेर में 12.1 डिग्री, जोधपुर में 12.7 डिग्री, माउंट आबू में 8.6 डिग्री, बीकानेर में 9.6 डिग्री, अजमेर में 10.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.4 डिग्री, अलवर में 7.0 डिग्री,  चूरू में 8.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 10.7 डिग्री, अंटा बारां में 8.4 डिग्री, जालौर में 11.8 डिग्री, सिरोही में 9.7 डिग्री, करौली में 5.3 डिग्री, दौसा में 6.4 डिग्री और झुंझुनूं में 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.