व्याख्याता भादू की मौत को लेकर डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- आत्महत्या नहीं, बल्कि भाजपा सरकार में…

Hanuman | Thursday, 05 Feb 2026 02:53:07 PM
Dotasra targeted the Bhajanlal government regarding the death of lecturer Bhadu

व्याख्याता मनोहर लाल भादू की मौत को लेकर डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- आत्महत्या नहीं, बल्कि भाजपा सरकार में…

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजधानी जयपुर में सस्पेंड व्याख्याता मनोहर लाल भादू की मौत को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में आज डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि जयपुर में सस्पेंड व्याख्याता मनोहर लाल भादू की झकझोर देने वाली मृत्यु केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि भाजपा सरकार में प्रशासनिक तंत्र द्वारा उत्पन्न परिस्थितियों का गंभीर परिणाम प्रतीत होती है।

मृतक के सुसाइड नोट में एसओजी के अधिकारियों पर गंभीर आरोपों को नजरअंदाज करना न्याय की हत्या है। ये मामला न केवल एसओजी की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि सरकार की उस कार्यप्रणाली को भी बेनक़ाब कर रहा है, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों पर मानसिक दबाव, प्रताड़ना और कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है। राज्य में ऐसे अनेक प्रकरण सामने आ रहे हैं, जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों को डराने और फंसाने का खेल चल रहा है।

राज्य सरकार को इस प्रकरण की स्वतंत्र और उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए, ताकि दोषियों की पहचान कर कार्रवाई हो एवं सच सामने आए जिससे भविष्य में कोई और कार्मिक सिस्टम का शिकार न हो।

PC: deccanherald



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.