- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत शनिवार से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में बीस टीमें खिताब के लिए जंग करती नजर आएगी। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आज हम आपको आईसीसी टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
इसमें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा का जलवा रहा है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष दो बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने विश्व कप के 35 मैचों की 33 पारियों में सबसे ज्यादा 1292 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 89 रन रहा है। उन्होंन 15 अर्धशतक लगाए हैं।
वहीं रोहित शर्मा 47 मैचों की 44 पारियों में 1220 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने ने 31 मैचों की 31 पारियों में 1016 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने 35 मैचों की 34 पारियों में 1013 और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 41 मैचों की 41 पारियों में 984 रन बनाए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें