Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं भुवनेश्वर, पास में हैं महंगी गाड़ियां, जानें ये रोचक बातें

Hanuman | Thursday, 05 Feb 2026 02:12:37 PM
Birthday Special: Bhuvneshwar owns assets worth crores of rupees and possesses these expensive cars

खेल डेस्क। स्विंग के सुल्तान के नाम से क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार  का आज जन्मदिन है। भुवनेश्वर कुमार का जन्म आज ही के दिन यानी 5 फरवरी 1990 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। जन्मदिन पर आज हम आपको भुवी से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

भुवनेश्वर कुमार ने 23 नवंबर 2017 को अपने बचपन की दोस्त नुपूर से शादी की थी। नुपूर और भुवी एक ही कॉलोनी में रहते थे, जहां से उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हुई। बाद में परिवार वालों की मर्जी से दोनों ने विवाह कर लिया।  भुवनेश्वर कुमार करीब 75 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वह हर माह 75 लाख रुपए से ज्यादा  की कमाई करते हैं।

इस भारतीय तेज गेंदबाज की कमाई का जरिया आईपीएल सैलरी, बीसीसीआई और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। उनके पास देश भर में कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी हैं।  भुवनेश्वर कुमार मेरठ के गंगा नगर में स्थित एक आलीशान बंगले में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका नोएडा में एक फार्महाउस भी है। भुवनेश्वर कुमार के पास कई शानदार फोर-व्हीलर गाड़ियां शामिल हैं। इनमें BMW 530d M-Sport, Audi Q3 और Mercedes शामिल हैं। 

ऐसा रहा है अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर
भारत की ओर से भुवनेश्वर का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर अच्छा रहा है। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से  21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट,  121 वनडे मैच में 141 विकेट और 87 टी20 मैच-90 विकेट झटके हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.