Bollywood: अब इस अंदाज में नजर आने वाली हैं तृप्ति डिमरी, माधुरी का भी देखने को मिलेगा अभिनय

Hanuman | Wednesday, 04 Feb 2026 01:35:50 PM
Bollywood: Tripti Dimri will now be seen in this new avatar and Madhuri Dixit's acting will also be on display

इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना ली है। अब इस अभिनेत्री को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि ये अभिनेत्री आगामी फिल्म मां बहन में कॉमिक अंदाज में नजर आएंगी। बुलबुल और काला के बाद तृप्ति डिमरी अपनी आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘मां बहन’के साथ एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

इस डार्क कॉमेडी फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में  बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ रवि किशन और धारणा दुर्गा का भी अभिनय देखने को मिलेगा।

फिल्म मां बहन की कहानी रेखा और उसकी दो बेटियों, जया और सुषमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें उनके मोहल्ले में पहले से ही शक की नजर से देखा जाता है। फिल्म मां बहन का टीजर हाल ही में रिलीज हो चुका है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.