हिमाचल के कण-कण में खूबसूरती बसी हुई है, यहां की बहुत सी ऐसी जगह हैं जो बेहिसाब सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। वहीं यहां एक ऐसा गांव भी है जिसे दुनिया के सबसे ऊंचे गांव का दर्जा मिला हुआ है। हिमाचल के इस गांव का नाम है किब्बर। यह गांव समुद्र तल से 4850 मीटर की ऊंचाई पर स्पीति घाटी में बसा है।
जानिए! कैसे हिरणी के गर्भ से ऋषि ऋष्यश्रृंग ने लिया जन्म
यहां कई बौद्ध मठ बने हुए हैं, किब्बर गांव में बनी मॉनेस्ट्री सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी हुई है। वहीं दिल्ली से इस गांव की दूरी 730 किलोमीटर है। यहां पर एक बार आने के बाद आप जिंदगी भर यहां कि ताजगी और मनोरम दृश्यों को नहीं भुला पाएंगे।
द्रविड़ शैली में बनाया गया है ये मंदिर
इस गांव में बारिश कम होती है लेकिन बर्फबारी बहुत अधिक होती है। बर्फबारी के समय में यहां कई फुट मोटी बर्फ जम जाती है। यहां के रास्ते बंद हो जाते है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच सड़कों से गुजरना पर्यटकों के लिए बहुत सुंदर अनुभव होता है। अपनी इसी खासियत की वजह से ये गांव पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल बनता जा रहा है।
इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-
श्रीनगर जाएं तो इन जगहों पर जाना ना भूलें
रात को घूमने का मजा लेना है तो जाएं दिल्ली की इन जगहों पर
किसी एडवेंचर से कम नहीं है हिमालय के पहाड़ों में ट्रेकिंग करना