Recipe Tips: गर्मी के मौसम में लें काले अंगूर की स्मूदी का स्वाद, ये है बनाने की विधि

Samachar Jagat | Thursday, 25 Apr 2024 02:57:47 PM
Recipe Tips: Enjoy black grape smoothie in the summer season, this is the recipe to make it

इंटरनेट डेस्क। अंगूर हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आज हम आपको घर पर ही काले अंगूर की स्मूदी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। प्रोटीन तत्व से भरपूर ये स्मूदी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसे बनाना भी आसान होता है। 

जरूरी सामग्री: 
तीन कप - काले अंगूर
तीन कप- ठंडा ताजा दही
दस टेबल -स्पून चीनी
बर्फ के टुकड़े

इस प्रकार से बना लें काले अंगूर की स्मूदी:
- इसे बनाने के लिए आपको ज्यूसर में सभी चीजों को एक साथ डालकर झागदार होने तक ब्लेंड करें। 
- इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट स्मूदी बन जाती है। 
-गर्मी के मौसम में इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। 

PC: .lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.