ग्रेटर नोएडा में फूड पार्क बनाएंगे बाबा रामदेव

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 06:48:24 AM
Greater Noida food park will Ramdev

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने पतंजलि आयुर्वेद को जमीन दिए जाने के बारे में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कुछ समय पहले रामदेव ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। ग्

रेटर नोएडा में बनाया जा रहा फूड पार्क अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा और यहां से विदेशों में निर्यात करने के लिए भी सामान तैयार होगा। उम्मीद की जा रही है कि पतंजलि आयुर्वेद का फूड पार्क डेढ़ साल में बन कर तैयार हो जाएगा और इसके बाद वहां करीब दस हजार लोगों को नौकरी मिल सकेगी।

पतंजलि आयुर्वेद लगातार अपने प्रोडक्ट्स का दायरा बढ़ा रहा है और दवाई कॉस्मेटिक्स से लेकर हेल्थ प्रोडक्ट्स में मल्टीनेशनल कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहा है. उत्तर प्रदेश के अलावा पतंजलि आयुर्वेद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर में भी कारखाना लगा रहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.