मुंबई-नागपुर मार्ग पर अतिरिक्त उड़ान सेवा देगी एयर इंडिया

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 04:04:12 PM
Mumbai Nagpur route will service Air India flight

नागपुर। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया मुंबई से नागपुर के बीच अतिरिक्त उड़ान सेवा का संचालन करेगी। कंपनी के नागपुर स्टेशन प्रबंधक एलिस पॉल ने बताया कि 24 नवंबर को एयरइंडिया-1627 बोइंग-777 सवेरे साढ़े सात बजे मुंबई से उड़ान भरेगी और नौ बजे नागपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार एक दिसंबर को एयरइंडिया-1628 नागपुर से शाम चार बजे उड़ान भरकर साढ़े पांच बजे मुंबई पहुंचेगी।       -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.