व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला पांच हजार का ईनामी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 02:59:32 PM
Businessman asking for protection money prize of five thousand arrested

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने कुख्यात अनिल दुजाना गैंग के पांच हजार रूपए के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इसने दनकौर क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन का व्यापार करने वाले एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी।

एसपी ग्रामीण सुजाता सिंह ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य बलबीर को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर जनपद गौतमबुद्वनगर एसएसपी द्वारा पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने पूता के दौरान खुलासा किया कि वह कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के लिए रंगदारी वसूलता है।

दो माह पूर्व दनकौर क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले एक व्यापारी से इसने अपने दो साथियों के संग मिलकर एक करोड़ रूपए की रंगदारी मांगी थी। पूर्व में इसके दो साथियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.