आय से अधिक संपत्ति मामला:जेल भेजा गया मायावती का पूर्व मंत्री

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 03:07:09 PM
former minister rakesh dhar Tripathi sent to jail by vijilense court

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री रहे राकेश धर त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल भेज दिया गया है। वह जमानत पर बाहर आए थे। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। बनारस की विजिलेंस कोर्ट ने पूर्वमंत्री राकेश धर त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल भेज दिया है।

राकेश धर अंतरिम जमानत पर थे। विजिलेंस विभाग ने मंगलवार को कोर्ट में उनकी अंतरिम जमानत खारिज करने की अर्जी दी थी। इस पर सुनवाई के बाद आदलत ने अर्जी स्वीकार करते हुए जमानत खारिज कर दी।

पुलिस अधीक्षक (विजिलेंस) घनश्याम चौरसिया ने बताया कि पूर्वमंत्री राकेश धर त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.