Right to Health Bill: जयपुर में पुलिस और डॉक्टरों के बीच झड़प, पुलिस ने किया बल प्रयोग, इमरजेंसी सेवाए बंद

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2023 09:12:18 AM
Right to Health Bill: Clash between police and doctors in Jaipur, police used force, emergency services stopped

इंटरनेट डेस्क। राइट टू हेल्थ बिल का विरोध कर रहे निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने जयपुर में विधानसभा घेराव करने की कोशिश की। पुलिस के रोकने के बाद भी जब डॉक्टर नहीं रूके तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। खबरों की माने तो कई डॉक्टरों की चोट भी आई है। वहीं अब इसके विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर भी आ गए है।  

राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निजी अस्पताल बिल में प्रावधान करने की मांग लगातार उठा रहे हैं। वहीं प्रदर्शन कर रहे निजी अस्पताल संचालकों और डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं को बंद कर दिया है। कल कई मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

निजी अस्पताल संचालक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इधर लाठीचार्ज के बाद डॉक्टरों ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। कई जिलों में अब प्रदर्शन और तेज हो गया है। कई जगहों पर धरने प्रदर्शन जारी है।
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.