Jaipur: सहेली के भाई ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर...

Hanuman | Friday, 01 Aug 2025 12:19:09 PM
Jaipur: Friend's brother raped the woman, made an obscene video...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। इसके बारे में जानकर आपका एक बार तो दोस्तों से विश्वास ही उठ जाएगा। यहां पर अब सहेली के भाई द्वारा एक महिला से रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने घर मिलने आने पर धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। सहेली का भाई अश्लील वीडियो बनाकर महिला का ब्लैकमेल कर पिछले डेढ़ साल तक देहशोषण करता रहा ।

चित्रकूट थाने में पीड़ित महिला ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में बताया कि चित्रकूट नगर निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता सहेली का भाई होने के कारण आरोपी को वह जानती थी। इसी कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। 

अश्लील वीडियो वायरल करने की धतकी देकर कई बार किया दुष्कर्म
फरवरी-2024 में मिलने के बहाने सहेली का दोस्त घर आया। यहां पर बातचीत के दौरान उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को धोखे से पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसने रेप किया। इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया।

होश आने पर महिला का विरोध किया तो आरोपी ने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर उसे शांत करवा दिया। इसके बाद इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा।आरोपी ने इसके माध्यम से पिछले डेढ़ साल तक महिला का देहशोषण किया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने अब चित्रकूट थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.