MCD चुनाव में हार के बाद कुमार विश्वास ने साधा केजरीवाल पर निशाना 

Samachar Jagat | Friday, 28 Apr 2017 06:43:27 PM
Kumar Vishwas targets Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी शिकस्त के बाद कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

आप के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे कुमार विश्वास ने कहा कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला नहीं बोलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव में ईवीएम ने नहीं, बल्कि जनता ने आम आदमी पार्टी को हराया।

उन्होंने एक न्यूज चैनल से हुए बातचीत में कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी में व्यापक बदलाव होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ ठीक से संवाद नहीं कर पाए। जिसके कारण हमें इन चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।

कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि इन चुनावों गलत लोगों को टिकट दिया गया है। उन्होंने पार्टी के फैसले बंद कमरे में लेने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कई गलत फैसले हुए। कई फैसले तो बंद कमरों में भी लिए गए।

उन्होंने कहा कि हार के बाद ईवीएम को निशाना बना कर पार्टी ने और एक बड़ी गलती कर दी। यह एक मुद्दा हो सकता है, लेकिन हार का मुख्य कारण हमारी लोगों और कार्यकर्ताओं दूरी थी। 

दिल्ली नगर निगम चुनावों के सम्बंध में विश्वास ने आगे कहा कि गोपाल राय को दिल्ली का इंचार्ज बनाया गया था, लेकिन चुनाव के मुद्दे पर उनसे कोई बातचीत नहीं की गई थी। सिर्फ पीएसी के दौरान कुछ निर्देश दिए गए थे।

गौरतलब है एमसीडी चुनावों में आप को 270 में से केवल 48 सीटों पर ही जीत मिली है। जबकि भाजपा ने 181 सीटें हासिल की है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.