जयपुर। विधायकपुरी इलाके में चार की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी पड़ोसी किराएदार को पुलिस ने गिरतार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हथरोई बावड़ी इलाके में किराए से रहने वाली विवाहिता ने इस सबंध में रविवार को शिकायत दी थी। पीड़िता का आरोप है कि वह जिस मकान में किराए से रहती है, उसी में ऊपरी मंजिल पर शैलेश बर्मन(45) किराए पर रहता है। शनिवार सुबह करीब दस बजे पीड़िता की चार वर्षीय बेटी आरोपित शैलेश के घर चली गई। बच्ची जब वापस लौटी तो उसने शैलेश की शिकायत की।
आरोपित ने उसके गुप्तांग से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने रविवार सुबह आरोपित को गिरतार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि शैलेश आसपास के इलाके में कार धुलाई का काम करता है। पीड़िता भी मूलरूप से आरोपित की तरह कूचबिहार बंगाल की रहने वाली है। उसके पति की मौत के बाद जयपुर में उसने स्थानीय व्यक्ति से विवाह कर लिया था। पुलिस का कहना है कि मेडिकल में बच्ची के साथ गुप्तांगों पर चोट के निशान मिलने की पुष्टि नहीं हो सकी है।