शिव सेना हिन्दुस्तान हिन्दुत्व के मुददे पर लड़ेगी चुनाव

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 11:00:15 PM
Shiv Sena Hindustan Hindutva issue would contest election

जालंधर। शिव सेना हिन्दुस्तान की राजनीतिक शाखा हिन्दुस्तान शक्ति सेना हिन्दुत्व के मुद्दे पर पंजाब विधानसभा के चुनाव के लड़ेगी। शिव सेना हिन्दुस्तान के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हिन्दुओं की समस्याओं को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई जिसमें पार्टी के पंजाब प्रमुख कृष्ण शर्मा, पंजाब प्रवक्ता रोहित मैगी और व्यापार सेना के प्रधान नवनीत कपूर शामिल हैं। गुप्ता ने बताया कि हिन्दुस्तान शक्ति सेना 30 से ज्यादा सीटों पर पार्टी के चुनाव चिन्ह नारियल पर चुनाव लड़ेगी जिसके लिए उम्मीदवारों की पहली सूची 15 नवंबर को जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पंजाब में आंतकवाद दौरान लगभग 35 हजार हिन्दू मारे गए थे लेकिन अभी तक सभी राजनीतिक दल केवल सिख आधारित राजनीति कर रहे हैं। उन्होने कहा कि किसी भी पार्टी ने हिन्दुओं को इंसाफ दिलाने की कोशिश नहीं की।

उन्होंने बताया कि राज्य में कांग्रेस के शासन दौरान शिव सेना हिन्दुस्तान ने पटियाला में धर्मयुद्ध मोर्चा शुरू किया था जिसके फलस्वरूप कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मारे गए हिन्दुओं को अनुग्रह राशि देने के लिए 781 करोड़ रुपए का पैकेज बनाकर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार के पास भेजा था लेकिन केन्द्र सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी।

गुप्ता ने कहा कि पैकेज पास करने वाले कैप्टन सिंह ने भी कभी इस मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया। उन्होंने कहा कि आंतकवाद दौरान पंजाब से पलायन करने वाले कारोवारी हिन्दू ही थे लेकिन आज तक किसी सरकार ने हिन्दू व्यापारियों के लिए कोई नीति नहीं बनाई है। सभी सरकारें केवल 1984 के दंगापीडि़तों को न्याय दिलाने के नाम पर केवल राजनीति की रोटियां सेकते रहे।

सतलुज यमुना लिंक नहर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर गुप्ता ने कहा कि चुनावों को ध्यान में रखकर सभी राजनैतिक दल राज्य में अफरातफरी का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के किसानों को पानी के नाम पर भडक़ा रही है इससे कानून व्यवस्था खराव होने का खतरा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.