पति पत्नी विवाद में पत्नी ने जहर खाकर जान दी

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 01:03:50 AM
Suicide by consuming poison in dispute husband wife

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में आज एक महिला ने कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया यहां के बसारी गांव की निवासी कुसुम कुशवाह (23) ने पति से विवाद के बाद आज सुबह कीटनाशक दवा खा ली। उसे पति ने उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। 
मृतका के पति रामधारी कुशवाह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते वह मजदूरी के लिये दिल्ली जाना चाह रहा था और पत्नी उसे रोक रही थी। वह घर से बाहर बैठा था। इसी दौरान कुसुम ने जहर खा लिया। 
पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.