Rajasthan: डोटासरा ने भजनलाल सरकार को क्यों बोला फिर से पर्ची सरकार? ये बड़ा कारण आया सामने

Samachar Jagat | Wednesday, 28 Feb 2024 12:54:09 PM
Rajasthan: Why did Dotasara tell Bhajanlal government to give slip government again? This big reason came to light

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों की तैयारी में कांग्रेस भी लगी है और इसी कड़ी में राजस्थान के नेता भी जुटे हैं। ऐसे में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीकानेर में लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। साथ ही साथ भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा है। 

डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा ने चुनाव से पहले अपराध और पेपर लीक को लेकर खूब माहौल बनाया। आप सुनकर दंग रह जाएंगे कि पर्ची सरकार के 2 महीने में प्रदेश में रिकॉर्ड 883 रेप की घटनाएं हुई हैं और मुख्यमंत्री जी का भरतपुर संभाग 146 रेप केस के साथ टॉप पर कायम है। 

उन्होंने साथ ही कहा की इनको शर्म नहीं आती है। बता दें की बीकानेर की धरती पर जनसंवाद कार्यक्रम में गोविंद सिंह डोटासरा ने हिस्सा लिया और वहीं से प्रदेश की भाजपा सवरकार पर निशाना साधा।

pc- twitter

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.