BB10 : सोनाक्षी सिन्हा के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस,स्पिन गेम से रूठी नीतिभा, मनु को स्पेशल तौफा 

Samachar Jagat | Monday, 26 Dec 2016 01:24:48 PM
bigg-boss-10-contestant celebrate Christmas with sonakshi-sinha spring game rude nitibha manu get gift

नई दिल्ली। 'बिग बॉस' के घरवालों के लिए रविवार का  दिन बहुत ही रहत भरा रहा। प्रियंका जग्गा के चले जाने के बाद से सभी कंटेस्टेन्ट खुश नज़र आ रहे थे। इतने ड्रामे और कंट्रोवरसी के बाद रविघर का माहौल शांत और खुशनुमा दिखा। क्रिसमस के खास मौके पर 'बिग बॉस' ने भी घरवालों को कई सारे सरप्राइज दे और खुश कर दिया। घरवालों के लिए सबसे खास बात ये थी की उन्हें सोनाक्षी सिन्हा और मनीष पॉल से मिलने और पार्टी करने का मौका मिला। सोनाक्षी के साथ सभी घरवालों के साथ मजेदार गेम्स भी खेले। 

क्रिसमस के मौके पर सभी घरवाले 'बिग बॉस' ने भेजे कपड़ों में तैयार गार्डन एरिअल में आ गए। बिग बॉस ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और कहा उनके लिए पार्टी के साथ-साथ कई सरप्राइसेस भी हैं। घरवालों के लिए सलमान खान की तरफ से एक बड़ा सा गिफ्ट बॉक्स भेजा गया था।  बॉक्स खोला तो उसमें से सोनाक्षी सिन्हा निकलीं। सोनाक्षी से मिल घरवाले खुश हुए। सोनाक्षी ने घरवालों को स्पिन द बॉटल गेम खिलाया। 

2016 Special : सैफ करीना सहित इन फ़िल्मी सितारों के घर गुंजी किलकारियां 

इस गेम में घरवालों को उनके बारे में कही गई एक लाइन सुनाई गई और पूछा गया कि किसने बोला होगा?ye गेम घरवालों के लिए निराश करने वाला था। बानी से पूछा गया कि नितिभा और लोपा में से किसने उन्हें हिपोक्रिट कहा? वहीं मोनालीसा के बारे में 'अगर वह अपनी सनी लियोनी की इमेज के साथ रहना चाहती है तो रो क्यों रही है?' यह किसने कहा यह पूछा गया। नितिभा  भी मनवीर को लेकर मनु के कमेंट दुखी नज़र आयी। 

तभी घर में मनीष पॉल की एंट्री होती है। सोनाक्षी ने घरवालों को  बींग ह्यूमन ब्रेसलेट्स भी दिए।  इसके बाद सबने मिलकर क्रिसमस केक काटा। सोनाक्षी और मनीष घर से विदा लेते है। बाहर स्टेज पर सलमान खान ने मनीष और सोनाक्षी के साथ कई मजेदार गेम्स खेले। इसके बाद सलमान खान ने घरवालों के परिजनों से बात की। 

दंगल ने सिर्फ दो दिन में किया 64 करोड़ रुपए कलेक्शन

सलमान घरवालों से जिओ टीवी के द्वारा मिलते है। घरवालों ने सलमान के फेमस गानों पर परफॉर्म कर उन्हें जन्मदिन की एडवांस में बधाई दी। सलमान ने हॉस्टल टास्क के दौरान मनु, मनवीर और गौरव द्वारा लिखी गई चिट्ठियों को पढ़कर सुनाई। बानी और लोपामुद्रा की खातिर खुद को नॉमिनेट करने के लिए मनु और ओम स्वामी की तारीफ की ।

और क्रिसमस  पर उनका नॉमिनेशन कैंसल करने का गिफ्ट भी दिया। इस सप्ताह नॉमिनेट हुए तीनों सदस्य गौरव, बानी और मोना इस बार सेफ रहे। पर अगले सप्ताह के लिए नॉमिनेटेड रहेंगे। 

कॉलेज गर्ल्स कर सकती है कूल कूल टिप्स को फॉलो

सर्दियों में हों रूखी त्वचा, तो अपनाए यह उपचार

मीठे का स्वाद दे सकता है मुसीबतों को बुलावा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.