Birthday special: अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ चुका है ममता कुलकर्णी का नाम, इन फिल्मों में दिखाया है अभिनय का जलवा

Samachar Jagat | Saturday, 20 Apr 2024 03:12:10 PM
Birthday special: Mamta Kulkarni's name has also been associated with underworld, she has shown her acting skills in these films

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का आज जन्मदिन है। आज 52 वर्ष की हो चुकी ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। इस अभिनेत्री ने साल 1991 में तमिल फिल्म ननबरगल से अपना अभिनय कॅरियर शुरू किया था।

ममता कुलकर्णी ने मॉडलिंग में खूब नाम कमाया था। उनका नाम अंडरवल्र्ड से भी जुड़ चुका है। बॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत साल 1992 में प्रदर्शित फिल्म तिरंगा से की। राजकुमार और नाना पाटेकर स्टारर इस फिल्म में ममता कुलकर्णी को छोटी सी भूमिका मिली थी। बाद में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। 

साल 1993 में इस कारण आई थी सुर्खियों में
1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट से ममता कुलकर्णी ने पहली बार सुर्खियां हासिल की थी। वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म आशिक आवारा इस अभिनेत्री की पहली हिट फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान थे। इसके बाद ममता कुलकर्णी को वक्त हमारा है और क्रांतिवीर जैसी हिट फिल्मों में भी अभिनय करने का मौका मिला। 

इन फिल्मों में भी दिखाया है अभिनय का जलवा
वर्ष 1995 में आई ममता कुलकर्णी की फिल्म करण-अर्जुन बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में शाहरुख खान, सलमान खान और काजोल ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।  ममता कुलकर्णी ने सलमान खान के अपोजिट काम किया।  इनके अलावा ममता कुलकर्णी ने सबसे बड़ा खिलाड़ी, घातक, नसीब, चाइना गेट, छुपा रुस्तम, किला जैसी कुछ फिल्मों में शानदार अभिनय का जलवा दिखाया था। 

PC: mamta
jagran



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.