फिल्म समीक्षा : दमदार कहानी लेकिन पर्दे पर नही दिखा सकी कमाल

Samachar Jagat | Friday, 19 May 2017 02:29:39 PM
film review half girlfriend

राइटर चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ आज सिनेमाघरो में रिलीज हो गई है। फिल्म हार्फ गर्लफैंड का निर्देशन किया मोहित सूरी ने। वहीं बात करे फिल्म के स्टार कास्ट की तो इसमे अर्जुन कपूर, श्रध्दा कपूर, विक्रांत मस्सी, रिय चक्रवर्ती, सीमा बिस्वास जैसे कलाकार नजर आएंगे। 

कहानी-

फिल्म की कहानी बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव गांव के रहने वाले माधव झा (अर्जुन कपूर) की है जो गांव से दिल्ली शहर में पढ़ाई करने के लिए जाता है और वहां उसकी मुलाकात दिल्ली की अमीर घराने की लड़की रिया सोमानी (श्रद्धा कपूर) से होती है। माधव को इंग्लिश नहीं आती और रिया धड़ल्ले से दमदार इंग्लिश बोलती है।

बीग बी नहीं बल्कि उन्हीं की फैमिली का ये मेंबर करेगा ‘केबीसी 9’ की मेजबानी 

माधव और रिया दोनों को ही बास्केटबॉल बहुत पसंद है। बास्केटबॉल कोर्ट पर ही दोनों की मुलाकातें होने लगती हैं। माधव को अंग्रेजी नहीं आती जिसकी वजह से उसका बार-बार मजाक उड़ाया जाता है। माधव का दोस्त शैलेश (विक्रांत मस्सी) हमेशा उसका साथ देता है।

एक दिन कुछ ऐसा होता है, जिसकी वजह से माधव और उसकी हाफ गर्लफ्रेंड रिया में अलगाव हो जाता है। इस वजह से माधव अपने गांव वापस आ जाता है और रिया कहीं दूर निकल जाती है। फिर कहानी में ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं और एक बार फिर से माधव और रिया की मुलाकात अलग परिस्थिति में होती है। कहानी फिर लंदन तक भी पहुंचती है और इसे अंजाम मिलता है। लेकिन क्या माधव की हाफ गर्लफैंड बनती है उसकी पूरी गर्लफैंड ये देखने जरुर सिनेमाघर जाए।

राजनीति में उतरेंगे रजनीकांत, दिए संकेत... 

अभिनय 

फिल्म में अर्जुन कपूर ने बिहारी लड़के का किरदार बखूबी निभाया है। वो किरदार में रमे हुए नजर आते हैं। वहीँ श्रद्धा कपूर ने भी ठीक ठाक काम किया है। विक्रांत मस्सी का काम सहज है और फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है। साथ ही फिल्म की लोकेशंस बढ़िया है। दर्शकों को दिल्ली के साथ-साथ न्यूयॉर्क भी फिल्म में देखने को मिलेगा। विजुअल के हिसाब से फिल्म अच्छी है और साथ ही बैकग्राउंड स्कोर भी कमाल का है और दोनों की एक्टिंग आपको पसंद है तो आप फिल्म एक बार जरूर देख सकते है।

source - google

ध्यान आकर्षित करने के लिए मेरी फिल्म को नुकसान पहुंचाने का प्रयास ना करें : मेहता

मिस्टर एंड मिस इंडिया प्रतिभाओं को दिला सकता है बॉलीवुड में अवसर: सना खान

फिल्म समीक्षा : इंग्लिश को स्टेटस सिंबल मानने वालो के मुंह पर तमाचा है 'हिंदी मीडियम'  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.