'ला ला लैंड' को गोल्डन ग्लोब अवार्ड में बेस्ट फिल्म से नवाजा गया

Samachar Jagat | Monday, 09 Jan 2017 10:35:55 AM
golden globe award 2017

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2017 में इस बार फिल्म 'ला ला लैंड' को बेस्ट फिल्म से नवाजा गया। फिल्म को एक नहीं बल्कि 7 अवॉर्ड मिले हैं। अवार्ड सेरेमनी शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर रेड कारपेट की कई तस्वीरे देखने को मिली। अवार्ड में अमेरिका की टीवी सीरीज में मुख्य भूमिका निभाने वाली प्रियंका भी मौजूद रही। क़्वान्टिको एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा सहित कई नामी ग्रामी हस्तियों ने शिरकत की। 

बचपन से ही अपने बेटों को ये सिखाना होगा कि महिलाओं की इज्जत करनी चाहिए- शाहरुख़ खान

प्रियंका पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने अमेरिका की टीवी सीरीज में काम किया हैं वही अब ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'बेवॉच' से अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली हैं। आपको बता दे की अवार्ड शो में प्रियंका ने गोल्डन गाउन ऑउटफिट पहना जिसमे वे बेहद हॉट नज़र आयी। उन्होंने बेस्ट एक्टर (टीवी ड्रामा) का पुरस्कार प्रजेंट किया है। 

अवॉर्ड्स को एनबीसी पर 'द टुनाइट शो' के जिमी फैलन ने होस्ट किया। वही इस बार अवार्ड की केटेगरी में शामिल हुयी यह फिल्मे। फिल्म मूनलाइट को बेस्ट फिल्म (ड्रामा) का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा टीवी अवॉर्ड्स में द नाइट मैनेजर और एटलैंटा की धूम रही। सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म के लिए 'ऐले' को  अवार्ड मिला। टेलीविज़न सिरीज़ में सर्वश्रेष्ठ म्यूज़िकल के लिए अटलांटा को अवार्ड मिला।

 इस मौके पर दिग्गज अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप को सेसिल बी डेमिल अवॉर्ड से नवाजा गया। यह अवॉर्ड मनोरंजन के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए दिया जाता है। 

बचपन से ही अपने बेटों को ये सिखाना होगा कि महिलाओं की इज्जत करनी चाहिए- शाहरुख़ खान



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.