करीना सैफ के घर आया नन्हा मेहमान

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Dec 2016 11:47:59 AM
Kareena kapoor khan blessed with baby boy

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के फैंस का इंतज़ार हुआ ख़त्म। जी हाँ करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर बेबी बॉय ने जन्म लिया हैं।

मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक सुबह 7:30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में करीना ने बेटे को जन्म दिया है। सैफ अली खान ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सैफ ने अपने बेटे का नाम भी रख लिया है वही सैफ ने नाम बताते हुए कहा की  "मैं बेटे का तैमूर खान अली पटौदी की खबर आप लोगों से शेयर करके बेहद खुश हूं। मैं मीडिया का शुक्रिया अदा करता हूं जो पिछले 9 महीने से मीडिया ने हमे सपोर्ट किया। खासतौर से फैन्स को उनके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया। मेरे और करीना के तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर। 

कुछ दिन पहले प्रेग्नेंट करीना कपूर प्री-क्रिसमस पार्टी में अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ कैमरे में कैद की गई। पिछले 9 महीने से करीना की प्रेग्नेंसी इतनी खबरों में रही है कि इसे भारतीय मीडिया में सबसे अधिक कवर होने वाली प्रेग्नेंसी में से एक भी बताया जा रहा है। वही पिछले कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर भी आफए फ़ैल रही थी की करीना कपूर खान को बेटा हुआ है और वो अफा आज हकीकत हो चुकी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.